सर्वसेन समाज ने मनाई सेन महाराज की जयंती गरियाबंद में निकाली गई शोभायात्रा

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ कॉम जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गत दिनों सर्वसेन नाई समाज गरियाबंद के तत्वाधान में सर्वसेन नाई समाज के प्रथमआराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज जी का 722 वीं जयंती को बडे़ ही हर्षोल्लास से मनाया गया!इस मौके पर गरियाबंद जिले के पांचों विकासखंड से आये समाजवर्ग द्वारा अपने हाथों मे ध्वज पताका हराते हुए शोभायात्रा निकाली गई!जिसमें गरियाबंद मैनपुर,छूरा,फिंगेश्वर,एवं देवभोग के महिला,पुरूष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए!बताया जाता है कि मुगल शासनकाल में पहली बार कवि माथुरकर के संयोजन में सेन जयंती मनाया गया था!तब से निरंतर संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाते आ रहे हैं!उक्त कार्यक्रम में सभा समाज को जिलाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास,सचिव टीकम सिंह दीवाकर,ने संबोधित किया तथा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज देवी सेन ने सेन महाराज के माता पिता एवं उनके जन्म के संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए समाज के महिलाओं को आगे आकर सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने अपील किया!इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से सर्वसेन समाज गरियाबंद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज देवी सेन,सचिव टीकम सिंह दीवाकर,नोबेल सेन,प्रेम सेन,भुवन श्रीवास,तेज कुमार सेन,अशोक सेन,जित्थे सेन, भवानीशंकर सेन,चंद्रहास सेन, बजरंग सेन,निराश सेन खिलावन सेन,मुकेश सेन, श्रीमती गीता सेन,तीजन सेन, पुर्णिमा सेन,सरिता सेन,धनेश्वर सेन,रानी सेन सहित बड़ी संख्या में समाज वर्ग उपस्थित थे!

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।