रानीतराई : पाटन विकासखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर पाटन में 10 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया जहां सरस्वती शिशु मंदिर जिला दुर्ग, बेमेतरा ,गरियाबंद के नवीन आचार्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 100 शिक्षक बंधु शिक्षिका बहन ने भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ एवं माननीय पंचू लाल मारकंडे जी अध्यक्ष जिला ग्राम भारती दुर्ग एवं जिला समन्वयक दुर्ग गरियाबंद शिक्षक शिक्षार्थी की गरिमामय उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन आचार्य देव नारायण साहू ने किया




