समितियों से हुआ खाद गायब ~ किसानो ने अधिक कीमतों में खाद खरीदने को विवश : मुरारी यदु व दमयंती साहू

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” रिपोर्ट – निर्मल पटेल 

धमतरी : पूरे प्रदेश सहित धमतरी जिले में खाद की किल्लत होने से किसान खुली बाजारों में अधिक कीमत पर खाद खरीदने को विवश हैं और इसके अतिरिक्त उन्हें खाद के साथ लादन भी दिया जा रहा है जिससे किसान परेशान हैं। भाजपा मंडल आमदी अध्यक्ष मुरारी व जिला पंचायत सदस्य एवं महिला मोर्चा आमदी मण्डल अध्यक्ष दमयंती केशव साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि एक ओर अंचल में किसानी कार्य जोरों पर है वहीं दूसरी ओर खाद के कमी से किसानी कार्य पिछड़ता जा रहा है।



कृषि प्रधान देश में किसानों के सामने डीपी और यूरिया खाद की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गया है जिसके कारण किसान बाजार से ऊंचे कीमतों में खरीदने को विवश हैं। खुद को किसानों की सरकार कहने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नीत भूपेश बघेल सरकार की किसान विरोधी कृत्य पूरी जनता के सामने उजागर हो गया है। इससे छत्तीसगढ़ के समूचे किसान त्रस्त हैं। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किसानों के समस्याओं को सुनने को तैयार नही हैं। विगत दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विभाग के आला अधिकारियों समस्याओं से अवगत कराया गया है



लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीजन शुरू होने के पूर्व खाद के अग्रिम भंडारण करने की व्यवस्था पहले थी लेकिन वर्तमान सरकार को किसानों की चिंता नहीं है इसलिए समितियों में अग्रिम भंडारण एवं किसानों से अग्रिम उठाव की व्यवस्था नहीं कर पाई।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।