“सतनामी समाज ने मुख्यमंत्री से मांगे राज्यसभा सांसद का पद पद्मश्री डॉ.राधेश्याम बारले के नाम अनुशंसा पत्र सौंपा”
संवैधानिक अधिकारों के पूरे नहीं होने से सतनामी समाज में असंतोष-
दुर्ग जिला के सबसे बड़े जयस्तंभ पाटन में छेरछेरा पुन्नी पर पालो चढ़ाया गया-
तहसील सतनामी समाज पाटन के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छेरछेरा पुन्नी पर सोमवार 17जनवरी को तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह सादे आयोजन में कोविड सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सतनाम भवन पाटन में दुर्ग जिला के सबसे बड़े जयस्तंभ में पालो चढ़ाया गया।
इस अवसर पर तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल ने समाज की भावनाओं, संवैधानिक अधिकारों एवं अपेक्षाओं से संबंधित मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम निर्मल कोसरे जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं महापौर भिलाई चरौदा को सौंपते हुए जल्द निराकरण की अपेक्षा रखी गई।
मांग पत्र में जनसंख्या के अनुपात में अजा.वर्गो को प्रतिनिधित्व हेतु विधानसभा में आरक्षण एक्सटेंशन एक्ट पारित करने, मंत्रिमंडल द्वारा पारित पिंगुआ कमेटी के रिपोर्ट, जिसमें अजा वर्गों का शासकीय सेवाओं में अपर्याप्त प्रतिनिधि के कारण पदोन्नति में आरक्षण जारी रखने, को लागू करते हुए पदोन्नति देने व पद प्रतिपूर्ति हेतु बैकलाग भर्ती करने,अजा वर्गों को शासकीय योजनाओं का लाभ देने आय सीमा ढाई लाख से आठ लाख से अधिक करने, मिनी माता के नाम नवीन विधानसभा का नामकरण करने, बलौदाबाजार-भाटापारा जिला का नामकरण गुरू घासीदास जिला करने, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए पुनः भर्ती करने, शासकीय नौकरियों में साक्षात्कार के नाम पर अजा वर्गों के प्रतिभागी को किनारा करने पर रोक लगाने,अजा वर्गों को पुलिस भर्ती सहित अन्य पदों के भर्ती में छूट को पूर्व की भांति लाभ जारी रखने, डिजिटल सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया को सरलीकरण करते हुए पुराने प्रमाण पत्र को ही डिजिटल रूप में जारी करवाने तथा प्रदेश के सभी जिला व तहसील मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क या चौंक का निर्माण कर उनके बहुमूल्य योगदान को सम्मान देने सहित सतनामी समाज से राज्यसभा सांसद बनाने हेतु विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान पंथी कला के कला साधक पद्मश्री डॉ.राधेश्याम बारले के नाम अनुशंसा पत्र भी सौंपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. आर. एस. बारले, अध्यक्षता निर्मल कोसरे जिलाध्यक्ष एवं महापौर, विशेष अतिथि अमृता बारले मिनी माता सम्मानित,अमोल दास टंडन देवादास स्मृति सम्मानित, दिनेश टंडन सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष सोहन बघेल, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद देशलहरे, सचिव कौशल रात्रे, कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे, संरक्षक शीतकरण महिलवार, सलाहकार सेवकराम बांधे, संयोजक राजाराम गहिरवार, बालाराम कोसरे, संजय सोनवानी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कौशिल्या महिलवार, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकनाथ सोनवानी, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दानेश मारकण्डे, संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक चन्द्रशेखर जोशी, सुपर 50 प्लस ग्रुप अध्यक्ष तेजेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष अंकेश महिपाल, जोन अध्यक्ष डॉ.लेड़गूराम जोशी, राजकुमार बघेल, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप टंडन,चन्द्रिका बघेल, कमलेश जोशी, जनपद सदस्य बिमला कोसरे, सरपंच भारती जांगड़े, आजीवन सदस्यगण, ग्रामीण पदाधिकारीगण, भंडारी, छड़ीदार, समाजिक कार्यकर्ताओं सहित गौरव जनों के आतिथ्य एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने किया।
साथ ही आदर्श विवाह को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण एवं प्रशासन द्वारा अभी अनुमति नहीं मिलने पर आगामी तिथि तक के लिए स्थगित करने की जानकारी तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे ने दी है।




