संविधान दिवस पर पाटन कालेज में हुआ सविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्रस्तावना पाठन, व्याख्यान का आयोजन हुआ

पाटन कालेज में राजनीति विभाग में मनाया सविधान दिवस
सविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्रस्तावना पाठन, व्याख्यान का आयोजन हुआ
पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा सविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम कर मनाया गया।

प्रथम सत्र में महाविद्यालय के अधिकारियो, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में एकत्रित होकर सविधान की मूल प्रस्तावना का पाठन किये।

द्वितीय सत्र में संविधान से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 106 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिए, ततपश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य, क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष बीएम साहू, गणित के विभागाध्यक्ष डॉ आरके वर्मा, समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ पुष्पा मिंज, वनस्पतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रवीण जैन, अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक शैलेष मिश्र, के विशेष आतिथ्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर व महात्मा गांधी जी छायाचित्र पर माल्यापर्ण व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किये।

परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथितो का स्वागत किये। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष अमृतेष शुक्ला ने संविधान की मूल प्रस्तावना के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अतिथि सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने भारत के संवैधानिक विकास की तिथिवार घटनाओं की जानकारी देते हुए मुख्य अनुच्छेद के बारे में विस्तार से जानकारी दिए ।

एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र अभिषेक नामदेव ने संविधान के आपातकाल उपबन्धों पर प्रकाश डाले, परिषद अध्यक्ष सोहन लाल ने डॉ अम्बेडकर के जीवनी को बताते हुए सविधान निर्माण में इनके योगदान को बताए। राजनीति प्रथम सेमेस्टर की छात्रा जशवीर ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाले। क्रीड़ाधिकारी डॉ नामदेव ने संविधान को पवित्र ग्रन्थ बताते हुये इनके महत्व पर प्रकाश डाले। बीएम साहू ने कहा कि व्यवस्था नियमो पर आधारित होती है और ये नियम क़ानून हमे संविधान से प्राप्त होते है।

मुख्य अतिथि डॉ श्रीवास्तव ने अधिकार-कर्तव्य को एक दूसरे का पूरक बताए साथ ही कहा की कर्तव्यों के पालन करने से अधिकार स्वतः ही प्राप्त होते है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाये दिए। आभार एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र टोमन लाल ने किया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष सोहन लाल, उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, सहसचिव वीणा कुर्रे, एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।