संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने किया मगरघटा एवम परसदा स्कूल का अवलोकन ” कक्षा चौथी में हिंदी का पाठ पढ़ाया , धारा प्रवाह पढ़ने पर बच्चों को किया प्रोत्साहित “

” संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने किया मगरघटा एवम परसदा स्कूल का अवलोकन ” ” कक्षा चौथी में हिंदी का पाठ पढ़ाया , धारा प्रवाह पढ़ने पर बच्चों को किया प्रोत्साहित ”

पाटन -: संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा , शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा , शासकीय प्राथमिक शाला परसदा , शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया ।

उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में कक्षा चौथी के बच्चों को हिंदी विषय में पाठ-8 ” कोलिहा खोलिश चश्मा दुकान ” पढ़ाया , पश्चात क्रमशः एक के बाद एक सभी बच्चों को पाठ को पढ़ने अवसर दिया , धारा प्रवाह पढ़ने वाले बच्चों की जमकर प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों को प्रतिदिन एक पेज अनिवार्य रूप से पढ़ने प्रेरित किया ।

तथा इमला लेखन प्रतिदिन करने भी प्रेरित किया । उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा में कक्षा 8वीं के बच्चों को गणित विषय मे बीजीय व्यंजक के बारे में बताया गया तथा नियमित अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया ।

शासकीय प्राथमिक शाला परसदा में अभ्यास पुस्तिका पर नियमित कार्य हेतु प्रेरित किया गया ।

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा में कक्षा 6 वीं के बच्चों को पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया ।

संकुल शैक्षिक समन्वयक ने बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति , लर्निंग आउटकम की प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रयास करने , पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 अंतर्गत पठन , लेखन कौशल , हस्तपुस्तिका निर्माण , प्रोजेक्ट निर्माण , गणितीय कौशल विकास , विज्ञान के प्रयोग , 100 दिन 100 कहानियां , सहित विभिन्न गतिविधियों पर नियमित रूप से कार्य करने संस्था प्रमुख एवम शिक्षकों को प्रोत्साहित किया ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।