‘भारत की शक्ति भारत का संविधान’-डॉ. कस्तूरे
श्रीमती बिंदेश्वरी देवी शास.नवीन महा कुम्हारी में 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमृता कस्तूरे जी थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉ अमृता कस्तूरे द्वारा झंडा फहरा कर किया गया एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
झंडा फहराने के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुरोधा महात्मा गांधी एवं भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया।
कोविड-19 प्रोटोकाल के कारण अपने संक्षिप्त संबोधन में मुख्य अतिथि डॉक्टर अमृता कस्तूरे जी ने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और एक गणतंत्रात्मक व्यवस्था की शुरुआत हुई।
हमारा संविधान समानता, स्वतंत्रता, भातृत्वभाव, न्याय के लिए प्रेरित करता है।
इसका एक एक शब्द हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों महत्वाकांक्षाओं स्वप्नों को प्रदर्शित करते हैं।
इसलिए संविधान सम्मत आचरण कर हम एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। कोविड के इस संकट काल में हम एक दूसरे का संबल बनकर भारत को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर सकते हैं। यह कार्य संविधान के मार्ग पर चलकर ही संभव होगा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ विनोद शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ कल्पना देशपांडे, अतिथि प्राध्यापकगण, तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




