पाटन ब्लॉक के ग्राम बोरेंदा में ठाकुर परिवार द्वारा स्वर्गीय श्री शत्रुहन सिंह ठाकुर सिंह ठाकुर के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर पंडित कृष्ण कुमार तिवारी भगवताचार्य पाटन वाले द्वारा आयोजित संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन का आज तृतीय दिवस पर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।
आज पंडित कृष्ण कुमार तिवारी जी भगवताचार्य द्वारा रुद्राक्ष के महत्व को बताया गया। साथ ही रुद्राक्ष को धारण करने हेतु तथा भस्म धारण करने के तरीके बताए गए। एक मुखी रुद्राक्ष के महत्व को बताया गया। इसी प्रकार दो मुखी रुद्राक्ष, तीन मुखी रुद्राक्ष से लेकर चौदह मुखी रुद्राक्ष तक के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा इसके धारण करने से होने वाले फायदे को बताया गया।
ठाकुर परिवार द्वारा बनाए गए पार्थिव शिवलिंग का विधि विधान से पूजा अर्चना भगवताचार्य के द्वारा करवाया गया। आज तृतीय दिवस में आसपास के ग्रामीण परिवार जन हजारों की संख्या में उपस्थित हुए । ग्राम बोरेन्दा निवासी टोमन सिंह ठाकुर शिक्षक द्वारा आसपास एवं अन्य सभी भक्तजनों को अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को इस संगीतमय महापुराण कथा का लाभ लेने हेतु अपील की गई।





