शिक्षक एमआर चापले का भरर आगमन पर भव्य स्वागत
जामगांव आर। ग्राम भरर निवासी शिक्षक एमआर चापले डौंडीलोहारा ब्लॉक के मरकामटोला स्कूल में लगातार 35 वर्ष तक अनवरत सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए।
मरकामटोला के जनपद सदस्य राजाराम तारण, पंचू राम भूआर्य,सरपंच, शाला विकास समिति के अध्यक्ष,मितान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मरकामटोला से भरर आए।
भरर में ज़िप दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू,जप सभापति रूपचंद साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं परिवार जन व ग्रामीणजनो ने गाजे बाजे,आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
श्री चापले ने अपने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि बहुत बीहड़ जंगल के ग्राम में सेवा देने का प्रयास मेरा आज सफल हुआ।35 साल तक एक जगह सेवा देकर पूरे मरकाम टोला वासियों का प्रेम एवं स्नेह मेरे परिवार की तरह हो गए।
इस अवसर पर अशोक भारदिय, गजानंद साहू,राधेश्याम चंद्राकर,लखन चापले, दशरू साहू, कुवर सिह ठाकुर,धनुष कौशिक,भूषण चापले,लेमन,तुषार कामरे, बाबा चंद्राकर,डेविड चंद्राकर,राजा,ऋषभ सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




