CG24NEWS-R :- छात्रों को अपने जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए!उद्देश्य पूर्ण जीवन ही सार्थक होता है!जीवन यापन के लिए छात्रों को कोई भी कार्य करने में संकोच नहीं करना चाहिए!मेहनत और संघर्ष से ही सफ़लता मिलती है।उपरोक्त विचार स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में आयोजित “पुरस्कार वितरण समारोह ” में प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला ने व्यक्त किया!डॉ. शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष लगभग 75 विधाओं का आयोजन किया गया!इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी ने छात्रों से आव्हान करते हुए कहा कि वे ग्रामीण केंद्रित व्यवसाय प्रारम्भ करें जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके ।
छात्रों के पुरस्कार वितरण में “समूह नृत्य “विधा में प्रथम स्थान कु.गीतांजली एवं खिलेश ने प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान पर तिमिषा, देविका, वेदिका, ओम श्री एवं चेतना रहे!” गायन प्रतियोगिता “में प्रथम स्थान चंद्र कला एवं जागेशवरी तथा द्वितीय स्थान कु.ममता को प्राप्त हुआ!”फैंसी ड्रेस “में प्रथम स्थान कु.पायल तथा द्वितीय स्थान कु.यामिनी को प्राप्त हुआ । ” साहित्यिक प्रतियोगिता के अंतर्गत “वाद- विवाद प्रतियोगिता “में प्रथम स्थान शुषम तथा द्वितीय स्थान दुर्गेश ने प्राप्त किया!”प्रश्न मंच प्रतियोगिता ” में प्रथम स्थान पर दुर्गेश, दीपक, रोहण, भावना एवं दुर्गेश वरी तथा द्वितीय स्थान तुषार, लक्ष्मी, चंद्र कला,शुषम एवं ज्योति को प्राप्त हुआ!”तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता ” में प्रथम स्थान पर कोमल तथा द्वितीय स्थान कु.चंद्र कला को प्राप्त हुआ!”अंताक्षरी प्रतियोगिता ” में प्रथम स्थान पर कु.दुर्गा, कु.चंद्र कला एवं कु.दामिनी को प्राप्त हुआ!”रंगोली प्रतियोगिता ” में प्रथम स्थान पर कमल एवं समूह तथा द्वितीय स्थान चंद कला को प्राप्त हुआ!”मेहंदी प्रतियोगिता ” में मुस्कान प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान धनेशवरी को प्राप्त हुआ!”पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता “में दुर्गेश को प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान कु.लक्ष्मी को प्राप्त हुआ ।
“क्रीड़ा प्रतियोगिता ” के अंतर्गत एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में कु.कविता प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान कु.ईशू को प्राप्त हुआ!200 मीटर वर्ग दौड़ छात्रा वर्ग में कु.कविता प्रथम तथा द्वितीय स्थान कु.आरती को प्राप्त हुआ!100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में तुषार को प्रथम स्थान तथा ऋषभ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ!”रिले रेस प्रतियोगिता ” छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर कु.नेहा निषाद, कु.दिशा पाल, नेहा एवं रूपाली पाल तथा द्वितीय स्थान कु.ममता साहू, गोमती निषाद, कु.मेनका तथा लाकेशवरी को प्राप्त हुआ!”रिले रेस ” छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर चंदन, रूपेश, भूपेंद्र तथा पुनेशवर तथा द्वितीय स्थान मनीष एवं दीपक को प्राप्त हुआ!”धीमी सायकल चालन प्रतियोगिता ” छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर दुर्गेश वरी,तथा द्वितीय स्थान पर दामिनी मानिकपुरी को मिला!छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर मनीष एवं द्वितीय स्थान पर कमल रहे ।
“बैडमिंटन प्रतियोगिता “छात्र वर्ग में कमल प्रथम स्थान पर तथा ऋषभ द्वितीय स्थान पर रहे!”कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता ” में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान कु.दिशा पाल तथा द्वितीय स्थान कु.यामिनी ने प्राप्त किया!छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर दुर्गेश तथा द्वितीय स्थान रूपेश ने प्राप्त किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती आराधना देवांगन, कु.रेणुका वर्मा, श्रीमती अंबिका ठाकुर,,श्री टिकेश्वर पाटिल,,श्रीमती ममिता साहू, कु.माधुरी बंछोर,कु.शिखा मढरिया, श्रीमती माहेश्वरी निषाद ने सक्रिय सहयोग दिया!कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सिद्दीकी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कु.भारती गायकवाड़ द्वारा प्रस्तुत किया ।




