रानीतराई: पाटन विकास खंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में 3 फरवरी को वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि श्री अशोक साहू जी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग तथा अध्यक्षता श्री रमन टिकरिहा, सभापति जनपद पंचायत पाटन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में निर्मल जैन सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई, श्री भूपेश ठाकुर अध्यक्ष शाला विकास समिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई, श्रीमती शशिप्रभा टिकरिहा विधायक प्रतिनिधि एवं श्रीमती सुअंजना चक्रधारी उप सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया ।तत्पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत गीत का गायन किया गया। छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत, नाटक, प्रहसन एवं अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी गाने एवं अन्य भाषाओं के गानों पर जमकर अपनी प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने अपने उद्बबोधन में छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी देने हेतु प्रेरित किया गया। एवं छत्तीसगढ़ के संस्कृति को बचाए रखने हेतु आग्रह किया गया। सभी अतिथियों द्वारा छात्राओं के द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल, प्रदर्शनी का अवलोकन कर पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में पूर्व छात्राओं को बुलाकर सम्मान दिया गया ।विगत वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान आने पर कुमारी रीति गायकवाड को सरपंच रानीतराई श्री निर्मल जैन जी द्वारा ₹2500 की राशि एवं कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी अनीशा सेन को ₹1500 की राशि से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य सुमित विश्वकर्मा, पी आर देशलहरे, भविष्य जैन, केदार वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य ललित ठाकुर, राकेश सिंह ठाकुर ,राधेश्याम सिंह ठाकुर, भूधर सिंह ठाकुर, श्रीमती विन्वा साहू ,श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती लीना बंछोर ,श्रीमती सोनालिका महतो, श्रीमती कल्पना त्रिपाठी, श्रीमती नीरजा सचदेव एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संगीता चंद्राकर ने किया





