रायपुर : आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, आरोपी हुए गिरफ्तार

रायपुर : युवक ने महिला से मारपीट करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बता दे की सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल हो रही थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेकर video में महिला के साथ मारपीट करने वालों की पहचान की और जो थाना मौदहापारा में पूर्व से दर्ज अपराध क्रमांक 66/22 धारा 294 ,323,506, 147,148 452 और 25,27 आर्मस ऐक्ट के आरोपियों के रूप में हुयी।

Also Read Latest News : नारायणपुर : सांसद और विधायक जात्रा में हुए शामिल



जिनमे वहीं आज 2 आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है, बता दे की आरोपी अमन खान और एक आरोपी नाबालिग होने पर उसे जूवनायल कोर्ट में पेश किया जा रहा है जबकि पूर्व में एक मामले में गिरफ़्त आरोपी जय रकसेल जो अभी जेल में निरुद्ध है कि पहचान की गयी है उसे भी इस प्रकरण में शामिल होने पर पृथक से गिरफ़्तारी की कार्यवाही की जा रही है जबकि प्रकरण के अन्य आरोपी जो फ़रार है उनकी गिरफ़्तारी हेतु दबिश दी जा रही है

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।