युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषणा 16 अक्टूबर को
दुर्ग : तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष श्री पुसऊ राम साहू व उपाध्यक्ष दयाराम साहू व महासचिव उमाशंकर साहू के अनुशंसा पर दुर्ग ग्रामीण तहसील साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ संयोजक ढालेश साहू व उपसंयोजक त्रिलोक साहू की उपस्थिति में तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण की युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन 16 अक्टूबर दिन रविवार को किया जाएगा।
नोट: तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ गठन के पश्चात,तत्काल 1 सप्ताह के भीतर परिक्षेत्र व ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , महासचिव व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संरक्षण किया जाएगा।
उक्त जानकारी ढालेश साहू (संयोजक -युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण) ने दी है।




