युवक ने दी कलेक्टर आत्महत्या की धमकी, जाने क्या थी वजह

महासमुंद : जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 75 पदों पर होने वाली यह संविदा नियुक्ति के प्रक्रिया की रद्द होने से क्षुब्ध होकर आवेदक ने प्रशासन पर मनमानी करने आरोप लगाते हुए यह खा की आत्महत्या की धमकी दी है और इस संबंध में आवेदक ब्रजेश ने कलेक्टर आवक-जावक कार्यालय में पत्र दिया गया है।



जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 75 पदों पर संविदा भर्ती के लिए 2021 जुलाई में आवेदन आमंत्रित किया था, जिसमें बता दे की एएनएम के 21, नर्सिंग आफिसर के 31 और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे, चयन समिति ने मेरिट के आधार पर सूची जारी कर दी, उसके बाद यह जिला के चारों विधायकों की आपत्ति पर कलेक्टर ने समिति बनाकर जांच कराई, जिसमें त्रुटि पाये जाने पर भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी।



बता दे की भर्ती प्रक्रिया रद्द होने से क्षुब्ध महासमुंद जिले के बसना के ग्राम वृंदावन में रहने वाले ब्रजेश पति ने कलेक्टर को आवेदन दिया गया है, 26 वर्षीय युवक ने यह बताया कि 2018 से लेकर आज तक उसका चौथा चयन है, उसने पत्र में आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक के पीए (पाण्डे) और अपर कलेक्टर (ओपी कोसरिया) की मिलीभगत की वजह से चयनित होने तीन महीने बाद भी पदस्थापना आदेश नहीं दिया था।  इससे परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा हूं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।