मुख्यमंत्री कुम्हारी में आयोजित विजयादशमी पर्व में हुए शामिल

मुख्यमंत्री कुम्हारी में आयोजित विजयादशमी पर्व में हुए शामिल

कुम्हारी 5 अक्टूबर 2022:  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित विजयादशमी पर्व में शामिल हुए ।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नागरिकों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उन्होंने रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में रामलीला का भी मंचन किया गया। मुख्यमंत्री ने रामलीला के कलाकारों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री इस अवसर पर कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल हुए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा उनका गजमाला से स्वागत किया गया।

इस मौके पर युवा नेता चैतन्य बघेल ,ओ एस डी मनीष बंछोर ,अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ,मनहरण यादव ,थानेश पटेल ,ओम नारायण वर्मा ,किशोर सोनकर ,राकेश कुर्रे, नीतू रावते, शांति टंडन ,जानकी ध्रुव, शीश बंसल, पवन अग्रवाल ,अशोक साहू , मीडिया प्रभारी लेख राम साहू सहित अनेक  जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।