News 24 :- ग्रामीण क्षेत्र में स्वस्थ्य विभाग की बागडोर सँभालने वाली मितानिन बहने अपनी दस सूत्री मांगों लेकर 30 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं जिसकी समर्थन करने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मितानिनो के पंडाल में पहुचें।

डॉ. रमन सिंह ने मितानिनों को संबोधित कर उनके दस सूत्रीय मांगों का समर्थन किया और उन्होंने कहा कि मितानिन बहने अपनी पूरी पारिवारिक ज़िमेदारी को छोड़कर रात और दिन स्वस्थ्य विभाग और लोगों की सेवा कर रही है ये करोना काल में भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की मितानिनों के भी छोटे-छोटे बाल बच्चे और परिवार है उनके ऊपर भी पारिवारिक जिम्मेदारी है ।

राज्य सरकार को मितानिनों की मेहनत को गम्भीरता से लेना चाहिए और उनकी मांगों पर शीघ्रता से विचार करना चाहिए तथा चुनाव में किये घोषणा को भी पूरा करना चाहिए।




