
महुदा मे हुआ अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
अम्लेश्वर/ पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महुदा में जय बजरंग अखाड़ा समिती के तत्वाधान मे अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे प्रथम अवसर पर गाव के प्रमुखो द्वारा दिप प्रज्वलित पुजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया जिसमे अमलेश्वर की टीम ने अपनी पहली खेल प्रारंभ की कार्यक्रम में अनेक गाव के खेल प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाडीयो को आयोजन समिती द्वारा शील्ड व ईनाम की राशि से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे उपस्थित ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मनोज साहू जी, उपसरपंच मुकेश साहू, ग्राम प्रमुख लखन कौशले, बलदेव साहू, रामबिलास साहू, युगकिशोर साहू, दयालु सिंहा, डेरहा ठाकुर, डोमार साहू, नंदु पटेल ,नंदु सेन मुकेश ठाकुर, नोहर यादव, छबी विश्वकर्मा, आशीष साहू, प्रीतम साहू, प्रकाश यादव एवं सैकडो संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।








