बोरेंदा तटबंध निर्माण कार्य शुभारंभ,ग्रामीणों ने जताया सीएम भूपेश बघेल का आभार
_मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप ने श्रीफल तोड़कर कार्य शुभारंभ
रानीतराई।ग्राम बोरेंदा की बहुप्रतीक्षित मांग खारुन नदी में तटबंध निर्माण कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 3.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान किए है।जिसका शिलान्यास गत माह निपानी में सीएम साहब ने किए थे।
आज निर्माण कार्य का शुभारंभ सीएम भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, रमन टिकरिहा सभापति जप,सोहन जोशी जोन प्रभारी,कमलेश वर्मा सरपंच, तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी ने नारियल तोड़कर किया गया।
सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध निर्माण से खारुन नदी तट पर बसे ग्रामों में इसकी नितांत आवश्यकता होती है, मुख्यमंत्री जी पाटन विधानसभा की भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह वाकिफ है,उन्होंने हर क्षेत्र में विकास करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने का कार्य निरंतर प्रयास किए है।माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं ओएसडी आशीष वर्मा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त ग्रामीणों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपसरपंच नरेंद्र साहू,परमानंद साहू, हरीशचंद्र पाल,तीरंजन पाल संतोष साहू,सावित्री साहू, खिलेश्वरी साहू,रेवती,पुनीत साहू, कली साहू,नंदिनी साहू,भगत साहू,यशवंत यादव,मोनिका साहू,लक्ष्मण पटेल, फेकन निषाद,केसर बाई,गीता निषाद,संतोषी यादव सहित जल संसाधन विभाग के इंजीनियर उपस्थित थे।




