करतला : गुरु घासीदास जी जयंती के पावन अवसर पर युवा समूह ढिटोरी द्वारा संचालित निशुल्क ट्यूशन में बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरण किया गया, ब्लॉक करतला जिला कोरबा के युवा समूह सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ
Also Read : रायगढ़ : पति का आरोप, मेरी पत्नी पार्षद बनी तो कर देगी जीना हराम
जिसमें युवा समूह के सदस्य ने बताया की गुरु घासीदास जी के बताए गए सत्य और आदर्श राह पर चलने तथा उनके ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया। बच्चों को यह वितरण जन सहयोग से किया गया सदस्यों ने स्टेशनरी वितरण में सहयोगी जनों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर खेम कंवर,अनुराग,राकेश कंवर व महेंद्र कंवर उपस्थित रहे।




