
पाटन विधानसभास अंतर्गत बटंग सोसाइटी मे धान खरीदी का शुभारंभ आज 1 नवंबर को किया गया जहां किसान के द्वारा धान लाया गया जिसे अध्यक्ष के द्वारा पूजा पाठ कर खरीदी का शुरुआत किया गया। बता दे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस वर्ष नवंबर से ही धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई है जिससे किसानों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर उपस्थित अध्यक्ष राजेश बघेल और उपस्थित सदस्य भरत वर्मा अनिल सर्सिहा जोहन वर्मा अरविंद चौबे मनी राम समिति प्रभारी मनीष नायक और समिति कर्मचारी बाली राम पटेल , गुरु दास मणिकपुरी, देवेंद्र वर्मा, संजय शर्मा , रमेश वर्मा, उदेय राम आदि उपस्थित थे।








