प्रदेश स्तरीय युवा किसान संसद का जल्द आयोजन
दुर्ग/छत्तीसगढ़ के किसानों व युवाओं को संगठित करने व उनके हक अधिकारों की चर्चा करने , साथ ही खेती व युवाओं में हो रही दूरियो को कम करने, वर्तमान समय में खेती किसानी करने में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर और केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा कृषि नीतियों को लेकर साथ ही बेरोजगारी , महंगाई , निजी करण , शिक्षा , स्वास्थ्य आवास , पेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
युवा किसान संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में युवा,किसान साथियों के साथ , देश व प्रदेश की विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधित्व करने वाले किसान व युवा साथी उपस्थित रहेंगे। यह युवा किसान संसद किसानों व युवाओं का “महाकुंभ”रहेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ की देव संस्कृति को संजोए रखने वाला बस्तरिया नाच का भी आयोजन किया जाएगा। देश व प्रदेश से समिल्लित होने वाले किसान व युवा साथियों की रुकने के साथ भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।




