पाटन में बसपा ने ललकारा कांग्रेस को, मनाई संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती

बहुजन समाज पार्टी ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती,  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन मे BSP ने ललकारा कांग्रेस को…  देखे LIVE NEWS भी 

भूपेश बघेल आज जो प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है, वह संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कि देन है, इतराए नहीं – लता गेडाम 

संतोष देवांगन/दुर्ग-पाटन  बहुजन समाज पार्टी द्वारा भारत के संविधान निर्माता, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन नगर मे जनपद पंचायत के सामने मनाया गया । इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा आम सभा का आयोजन किया था , जहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रदेश की जनता से वादा खिलाफी करने और गांधी परिवार की चापलूसी करने की बात कहते हुए बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश महासचिव लता गेड़ाम ने कहा कि, भूपेश बघेल आज जो प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है, वह संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कि देन है ।

 बाबा साहब ने हमे सर उठा कर सिखाया जीना, गुलामी से दी आजादी  

यदि बाबा साहेब संविधान का निर्माण नही किया होता तो हम आज कांग्रेस के जातिवाद धर्मवाद मनुवादियों के गुलाम होते । उन्होने कहां कि बाबा साहब ने हमे सर उठा कर जीना सिखाया ,अन्यथा हम इनके घरो मे गुलामी करते नजर आते। बसपा कि लता गेड़ाम ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी को ललकारते हुए कहा कि ये दोनों एक ही थाली के, चट्टे, बट्टे है, इनकी कथनी और करनी मे बहुत अंतर है कांग्रेस सिर्फ एक गांधी परिवार कि रजिस्टर्ड संस्था है जहां माँ बेटा और बेटी का ही पार्टी बन कर रहा गया है, और इनहि का हुक्म चलता है. जो इनकी गुलामी करता है, इनकी जी हुज़ूरी करता है, उन्हे उचा पद देकर नवाजा जाता ये परिवार नहीं झुकने वालों को आपस मे विवाद करा कर तमाशा देखते है. जैसे कि छत्तीसगढ़ मे भूपेश बघेल और आदिवासी राजा बाबा टी,एस, सिह देव के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर हुआ ।



 बाबा साहेब के संविधान ने पिछड़े, दलितो और शूद्रों को संसद मे बैठ कर ऊंचे पदों पर कार्य करने की स्वतंत्रता की प्रदान 

कांग्रेसी सब जान रहे है लेकिन इनके अंदर कांग्रेस ने अपनी गुलामी का मंत्र फुक दिया है, जिसके चलते ये सिर उठा कर अपनी बात नही कर सकते । उन्होने कहा कि इस देश मे महिलाओं को समाज मे आगे आने को प्रतिबंध लगा रखे थे, ये कांग्रेस के नेहरू जी ने बाबा साहेब को बहुत परेशान किया उन्हे 340 धारा को हटाने के लिए कई बार बाबा साहेब के कार्यों मे रोड़ा उत्पन्न किया उन्हे कई बार अपमानित भी होना पड़ा, फिर भी बाबा साहेब ने पिछड़े और दलितो, शूद्रों को उनका मौलीक अधिकार दिलाने के लिए लड़ते रहे , और आज बाबा साहेब के कारण ही हम पिछड़े,दलित जाति के महिला और पुरुष लोग संविधान मे संसद मे बैठ कर देश कि विकास कि बाग डौर संभाल रहे है , बाबा साहेब के संविधान ने पिछड़े, दलितो और शूद्रों को संसद मे बैठ कर ऊंचे पदों पर कार्य करने की स्वतंत्रता की प्रदान जिसके कारन वे ऊंचे पदों पर अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे है।

देखे LIVE 

सरकार राज्य मे नशा, शराब, अपराध और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने मे असफल 

लता गेड़ाम ने पाटन मे सभा को संबोधित करते हुए कहां कि जो स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी भारत कि महिला प्रधानमंत्री बनी वे भी बाबा साहेब आंबेडकर कि संविधान कि देन है, कांग्रेस तो धर्म और जाति वादी मनुवादि थे जो महिलाओं को मनोरंजन का साधन बना कर रखना चाहते थे । लेकिन बाबा साहेब के संविधान के कारण आज हमारी देश कि माताएँ और बहने सिर उठा कर निडरता से देश कि विकास मे शिक्षा और सम्मान कि दिशा मे कार्य कर रही है . बसपा कि लता गेड़ाम ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कि सरकार को जड़ से उखाड़ फेके क्योंकि जो सरकार राज्य मे नशा, शराब, अपराध और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने मे असफल हो वह सरकार हटा देना चाहिए।



हम सभी को बाबा साहेब ने संविधान की शक्ति देकर बनाएं पारस पत्थर से भी बहुमूल्य 

उन्होने पारस पत्थर का उदाहरण देते हुए कहा कि पारस पत्थर यदि लोहा को छु ले तो वह सोना बन जाता है. लेकिन पारस पत्थर सोना को भी छूए तो भी वह सोना ही रहता है, लेकिन बाबा भीमराव आंबेडकर ने, अपने संविधान कि ताकत से, हमे एसा पारस बनाया है कि, हम जनता जिसे चाहे वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर गरीब को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बना दे, और चाहे तो उसे मुख्यमंत्री, और प्रधानमंत्री से वापस सड़कों पर लाकर भिखारी बना दे, और हम सभी बाबा साहेब के द्वारा बनाएं गए अमूल्य पारस पत्थर है, और हमे अपनी अहेमियत ताकत का उपयोग कर, दलगत और भ्रष्ट राजनीति को खत्म कर, बहुजन समाज पार्टी कि सरकार बनाना है इसलिए कांग्रेस कि निकम्मी सरकार को हटाने कि दिशा मे, कार्य पर आज से ही लग जाये जो जाति और धर्म कि राजनीति करते हो एसी सरकार कि देश कि जनता को मंजूर नही होगा ।

सरपंच सहित बड़ी संख्या में लोगों ने थामा बहुजन समाज पार्टी का हाथ 

वही सभा मे प्रदेश महासचिव लता गेड़ाम के समक्ष, बड़ी संख्या मे लोग बहुजन समाज पार्टी मे शामिल हुए, वही पाटन ब्लॉक के, ‘ग्राम पंचायत रुही’ की 21 वर्षीय सरपंच भारती जांगड़े ने, बहुजन समाज पार्टी का हाथ थामा, और बसपा एवं बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया। बता दे कि बहुजन समाज पार्टी दुर्ग जिला इकाई के तत्वाधान में , भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 जयंती समारोह का आयोजन पाटन जिला दुर्ग में जनपद पंचायत के सामने किया गया।



कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे 

इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे अनुयाईयो ने , बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से लता गेडाम प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़, दीपक चंद्राकर जिला प्रभारी दुर्ग, एम.आर.ठाकुर जिला प्रभारी दुर्ग, लोकेश महालवार जिला अध्यक्ष दुर्ग, संतुप्रसाद यादव जिला उपाध्यक्ष दुर्ग ,राजेंद्र बघेल जिला महासचिव, बंटी चौरे, देवानंद कुंभकार विधानसभा प्रभारी दुर्ग, सचिन गवई विधानसभा अध्यक्ष दुर्ग, संतोष बंजारे विधानसभा अध्यक्ष अहिवारा, सागर सेन, दीपेंद्र मेश्राम, कृष्णा कोशरेवाड़ा, हीरालाल टंडन , नागेश कोसरे, महेंद्र दाहटे ,नीलकंठ मेश्राम,गजाधर पटेल, अश्वनी साहू ,सरला कामले, दिनेश शिंदे, प्रदीप देवांगन, जितेंद्र सूर्यवंशी, राधेश्याम प्रसाद ,मुकेश महिलांगे ,संतराम भारती ,राम लाल दामले, अजय कश्यप, विनोद वर्मा ,द्वारिका प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या मे महिला व पुरुष कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल थे ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।