नगर पालिका परिषद कुम्हारी में नियमित कर्मचारी संघ का हुआ गठन

नगर पालिका परिषद कुम्हारी नियमित कर्मचारी संघ का गठन सम्पन्न

कुम्हारी । नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वीडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष में निकाय के नियिमित कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में अपने विभागीय कार्यों में आने वाले समस्याओं, कठिनाईयों को लेकर विभिन्न विषयों में चर्चा के उपरान्त समस्त कर्मचारियों की सहमति से स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ (पंजी. क्रं. 494) के बैनर तले नगर पालिका परिषद कुम्हारी कर्मचारी संघ का गठन किया गया, ताकि समय पर निराकरण और समाधान एवं न्याय प्राप्त हो सके ।

अध्यक्ष बने हरि किशन पावरिया

निम्नानुसार चयनित हुए पदाधिकारीगण – संरक्षक सुनील दुबे, अध्यक्ष हरि किशन पावरिया, महामंत्री रेवती रमन शर्मा, सचिव राकेश कुमार साहू, संगठन मंत्री श्रीमती सपना यादव, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा
सदस्यगण- दुशांत चौहान, सुश्री साधना अहिरवार, अनिल झा,अविनाश देवांगन, ओंकार सिन्हा,
सोमप्रकाश देशमुख, बिशाल राम साहू, कैलाश देवदास, नितिन श्रीवास, लखन लाल साहू, श्रीमती द्रौपदी साहू, संजय आईच, अगरचंद आदि ।

चयनित पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे को बधाई दी गई और कहा कि पद की गरिमा को बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे तथा संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे । इसके पश्चात विभिन्न समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण किये जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी से उनके कक्ष में चयनित पदा- धिकारियों, सदस्यों की सूची सौंपते हुए औपचारिक भेंट की गई ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।