धान खरीदी की शुरुआत ,सोनपुर सोसाइटी में हुई बोहिनी, सबसे पहले सिपकोना के पुनीत ने बेचा धान

धान खरीदी की शुरुआत ,सोनपुर सोसाइटी में हुई बोहिनी, सबसे पहले सिपकोना के पुनीत ने बेचा धान

पाटन- छत्तीसगढ़ सरकार राज्योत्सव से धान खरीदी की शुरुआत कर रही है,सरकार ने ऐलान किया था कि इस वर्ष राज्योत्सव के मौके पर धान खरीदी की शुरुआत होगी, इसी सिलसिले में पाटन विधानसभा क्षेत्र के अनेक सोसाइटी में धान खरीदी की हुई ,जिसमें आज सोनपुर सोसाइटी पूजा अर्चना कर धान खरीदा गया, धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी की लहर दिख रही थी, सोसाइटी में आज बोहिनी करते हुए सबसे पहले सिपकोना के पुनीत व दुलीचंद ने धान बेचा।

आपको बता दे कि धान खरीदी को लेकर इस बार किसानों में खासा जोश और उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इस साल धान की खेती अच्छी हुई ,इस अवसर पर जिपं प्रतिनिधि कमलेश नेताम,सोसायटी अध्यक्ष चोवाराम सिन्हा,प्रबंधक शुकालू वर्मा, सहायक प्रबंधक राम वर्मा, तरीघाट सरपंच अशोक साहू, पुर्व उपसरपंच चंद्रीका साहू, शासकीय हाईस्कूल तरीघाट के अध्यक्ष तोरण सिन्हा, पंच जयराम , डा. राजू साहू,जीवन सिन्हा, दुलीचंद सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।