टिकरिहा परिवार सहित क्षेत्र ग्रामीणों ने की प्रदेश के मुख्यमंत्री का जोशीला स्वागत, कौही उदवहन सिंचाई योजना उन्नयन कार्यों का श्री बघेल ने लिया जायजा
“छत्तीसगढ़-24-न्यूज़” करन साहू की रिपोर्ट
दुर्ग/पाटन- पाटन के दुलरवा विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही पहली बार कौही पहुँचे है जहां उन्होंने खारुन नदी के किनारे स्थित गांव ग्राम-कौही में आनंद मठ पर विराजे भगवान स्वयंभू महाकाल भोलेनाथ और माँ महाकाली के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।


दर्शन पश्चात कौही के आनंद मठ पर छोटे से स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने भाग लिया जहां उन्होंने किसान हित मे अहम फैसला लेते हुए कौही उदवहन सिंचाई योजना का उन्नयन कार्य में हो रहे निर्माण कार्यों की जायजा लिया. बतादे की पाटन विधानसभा में आने वाले गांव कौही में उदवहन सिंचाई योजना वर्ष 1986 में खारुन के पास निर्माण किया गया पाटन विधानसभा में एक मात्र लिप्ट सिंचाई कौही में बना है जहां पर सिपकोना वितरक नहर प्रणाली से पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर के ग्राम कौही ,बोरेन्दा,जरवाय, केसरा,खम्हरिया, डंगनिया ,सोनपुर ,सिपकोना ,के लगभग 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिये उक्त निर्माण किया गया था।


इस योजना के निर्माण के समय शासन द्वारा चाही गई राशि प्राप्त नही होने के कारण पूर्ण क्षमता वाले उदवहन सिंचाई योजना का निर्माण नही हो सका था वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन ने अपने संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आनंद मठ मंदिर में विराजमान माँ काली अउ स्वंभू शिवलिंग के दर्शन करने आये और अपने क्षेत्र के किसानों को कौही उदवहन सिंचाई योजना उन्नयन कार्य के सौगात दिया और 433.25लाख का स्वीकृति कर 150 hp के पंप के साथ संपूर्ण नहर प्रणाली का कार्य कंट्रोल रूम एवं कर्मचारी निवास का निर्माण की घोषणा की।

बतादे की आज के तारिख में यह उन्नयन कार्य प्रगति पर है जो 2500 हेक्टेयर क्षेत्र के खरीफ फसल को सिंचाई करेगा जिसका अवलोकन 13 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री ने किया है।

इस अवसर मुख्यमंत्री जी के OSD माननीय आशीष वर्मा जी , पर जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू जी ,जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा जी ,ग्रामपंचायत कौही के सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा जी ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ,कमलेश वर्मा जी , फकीर वर्मा जी वेदप्रकाश वर्मा जी ,सुमित विश्वकर्मा जी ,आयुष टिकरिहा जी ,बाबा चंद्रकार जी ,हेमू सोनकर जी ,भानु प्रताप देवांगन जी ,कमल कांत पाठक जी ,राजेश तिवारी जी ,धनेश्वर देवांगन जी ,महेश्वर टिकरिहा जी ,मिंटू तिवारी जी ,सुरेश तिवारी जी ,धनेश्वर टिकरिहा जी ,सुनीता सोनकर जी ,गंगा बाई साहू जी ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




