पाटन परियोजना सुपोषण अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रही है…
पाटन।महिला एवं बाल विकास दुर्ग के माध्यम से पाटन परियोजना के अन्तर्गत ग्राम भंसुली(के)आगनवाड़ी केंद्र में अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सभापति ज़िप दुर्ग पहुंच कर सुपोषण अभियान की जानकारी लिया।
जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की स्थापना करने कृत संकल्पित है,इसी दिशा में प्रत्येक आगनवाड़ी केंद्र में सुपोषण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार से सुपोषित आहार,मोरेंगा बार का वितरण कर आगे कदम बढ़ा रही है।
हम सभी जनप्रतिनिधियो एवं सामाजिक कार्यकर्तायो के माध्यम से कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उसे सुपोषित करने में सहयोग करना चाहिए।
सभापति श्रीमती नेताम जी ने गर्भवती,शिशुवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने की बात कही।
सुपरवाइजर झरना दास ने बतलाया कि ग्राम भंसुली में वर्तमान स्थिति में 12 कुपोषित बच्चे है जो पिछले साल की तुलना में कम हुआ है।उसी तरह गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को उचित पोषण आहार लेने की निरंतर सलाह आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के माध्यम से दिया जा रहा है।
इस दौरान कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, सरपंच श्रीमती तुलसी डहरिया सरपंच,कमलेश साहू उपसरपंच, गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,तेनी साहू,लता साहू,गीता साहू,ईश्वरी साहू,सुनीता साहू,गोमती साहू एवं बच्चे व गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहे।




