तीनों काले कानून की वापसी किसानों की जीत एवं नरेंद्र मोदी के अभिमान की हार – अशोक साहू

तीनों काले कानून की वापसी किसानों की जीत एवं नरेंद्र मोदी के अभिमान की हार – अशोक साहू

पाटन।जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मोदी सरकार के द्वारा पारित कृषि विधेयक तीन काले कानून की वापसी के निर्णय को भारत देश के किसानों की जीत बताया है।

उन्होंने आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन करते हुए कहा कि मोदी सरकार हमेशा सांप्रदायिकता फैलाने का काम एवं ऊंचे घराने को लाभ दिलवाने का काम करते आ रही है।

आज देश के किसानों की जीवटता, एकजुटता और कर्मठता रंग लाई।

किसानों के सामने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिमान को भी झुकना पड़ गया। आगे उन्होंने कहा कि किसान फसल लगाता है तो उसे काटना भी जनता है।

केंद्र सरकार याद रखे किसानों ने ही उन्हें गद्दी पर बैठाया है और किसान साथी ही उन्हें गद्दी से उतारेगा। कृषि कानून की वापसी किसानो की जीत है।

केंद्र सरकार को मजदूर, किसानों, युवा बेरोजगारो के बारे में उन्हें कोई चिंता नहीं है, उन्हें तो बस अपनी वाहवाही लुटाने की चिंता रहती है।

केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार से सिख लेनी चाहिए कि किस प्रकार से कांग्रेस सरकार किसानों की हित में लगातार काम कर रही है। 2500 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से धान खरीदी करने वाला देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़ है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद यहां के किसान एवं आम नागरिक दिन दुगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहे है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।