तालाब में निस्तारी के लिये जल भराव सोलर पंप के द्वारा नदी अऊ नाला से होगा

जनपद पंचायत पाटन सभापति माननीय श्री रमन सिंह टिकारिहा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार बनने के बाद से ही यशस्वी मुख्यमंत्री जी फसलों की सिंचाई हेतु खारून नदी में बहुत सारे लिफ्ट इरिगेशन संयंत्र बोरेन्दा, कौही, ओदरागहन, किकिरमेटा, बटरेल आदि स्थानों पर निर्माण करवा रहे हैं जिससे नदी में जल संचय उसे नहरों के माध्यम से सिंचाई में उपयोग होगा,उसी तारतम्य में अब नालों के माध्यम से पानी की कमी दूर होगी सूखा या बरसात कम होने जैसी विपरीत परिस्थिति से खेती प्रभावित होती थी, वैकल्पिक साधनों ट्यूबवेल नपंपों की आवश्यकता पड़ती थी जो खर्चीले एवं अपर्याप्त होते थे कृषक हित में यशस्वी मुख्यमंत्री जी की सरकार प्रतिबद्ध है नालों में लगने वाले सौर पंप कार्बन उत्सर्जन को बढ़ाएं बिना सिंचाई की सुविधा को व्यापक बनाते हैं पूरे देश में सोलर।पंपों को लगाने वाले शीर्ष राज्यों में छत्तीसगढ़ सर्वप्रथम है इससे लघु एवं सीमांत किसानों को अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा सोलर पंपों ना केवल सतत ऊर्जा के साधन है अपितु पर्यावरण के अनुकूल भी है किसानों की खर्चीली हो रही खेती किफायतीऔर लाभकारी बनाने में सहायक होगी मुख्यमंत्री जी एवं उनके ओएसडी आशीष वर्मा जी का श्री टिकरिहा जी मे मंच के माध्यम से आभार व्यक्त किया।

 

जिला पंचायत सभापति दुर्गा कमलेश नेताम प्रतिनिधि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम ने उपस्थित जन समुदाय को कहा कि खेती के लिए सर्वाधिक आवश्यक घटक पानी ही है अब मॉनसून की अनिश्चितता एवं अल्प वर्षा की वजह से प्रतिवर्ष जल की कमी हो जाती थी क्रेडा सोलर पंपों के माध्यम से यह इस समस्या का समाधान माननीय मुख्यमंत्री जी ने किया है सोलर पंप किसी वरदान से कम नहीं है इससे उत्पादकता निश्चित रूप से बढ़ेगी कृषक हित में सदैव तत्पर यशस्वी मुख्यमंत्री जी एवमं उनके ओएसडी आशीष वर्मा जी को कोटि-कोटि आभार।

 

*इस सुअवसर पर वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता योगेश्वर वर्मा, भन्सुली सरपंच तुलसी गैंदलाल डहरिया, खर्रा(बरबसपुर) सरपंच सुखित ठाकुर, सेक्टर प्रभारी तेजराम सिन्हा, सेक्टर प्रभारी के. के. साहू, नीलमणि साहू, गैंदलाल डहरिया, क्रेडा कार्यपालन अभियंता भानुप्रताप, जिला प्रभारी तुलसी ठाकुर, सहायक अभियंता साकेत, उपअभियंता विक्की चौधरी, उपअभियंता हरीश श्रीवास्तव, एनएसयूआई नेता उमाशंकर बाबा चन्द्राकर, आयुष टिकरिहा, सौरभ वर्मा, आकाश टिकरिहा, डोमेन्द्र निर्मलकर, योगेश यादव, मुकेश वर्मा, नीलू साहू, मिलेश बांधे, यतेंद्र दिल्लीवार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी जन कांग्रेस जन उपस्थित थे।

 

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।