डाही : सतनामी समाज ने डीजे धुन के साथ निकाली शोभायात्रा

रिपोर्ट – निर्मल पटेल 

डाही : सत्य के प्रणेता घासीदास बाबा की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार १८ दिसंबर की शाम भखारा तहसील के अंतर्गत ग्राम डाही में सतनामी समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में समाजिकजनों का उत्साह देखते ही बना । शोभायात्रा में बाबा के जयकारे और मनखे – मनखे एक समान का नारा गूंजता रहा । सतनामी समाज द्वारा शनिवार शाम डीजे की धुन शोभायात्रा निकाली गई । समाजजन हाईस्कूल चौंक के पास एकत्रित हुए इसके बाद हाईस्कूल चौक , बाजार चौक , महावीर चौक , होते हुए शोभायात्रा जैतखांभ पहुंची ।



ALSO READ : स्वर्ण मंदिर में मर्डर, गर्भगृह के अंदर घुसे शख्स को भीड़ ने उतारा मौत के घाट

डीजे धुन पर युवा थिरकते रहे । दुसरे क्रम में युवतियों व तीसरे क्रम में समाज की महिलाएं हाथों में सत्य के प्रणेता गुरु घासीदास के चित्र लिए हुए जयकारा लगाते चल रही थी । तत्पश्चात देर शाम पंथी कार्यक्रम का आयोजन हुआ । शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सतनामी समाज के रमेश शिक्षक प्रधानपाठक , टेकराम खरे सेवानिवृत्ति प्रधानपाठक , लोमप्रकाश सोनवानी शिक्षक , विष्णु सोनवानी शिक्षक , किशन सोनवानी , भागवत खरे सेवानिवृत्ति प्राचार्य , मूलचंद सोनवानी , तामेश्वर सोनवानी , पूनम सोनवानी पूलिस , गौतम खरे , प्रदीप कोसरे , गुलाब सोनवानी , चरण मनहरे , सुरेंद्र खरे , नैनदास खरे , खिलावन खरे , तुलेश्वर खरे , भोजू सोनवानी , रोहित खरे



ALSO READ : दुर्ग-दल्लीराजहरा रेलवे लाइन पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन

नेतराम खरे , हरीश चंदे शिक्षक , डेनेश चंदे शिक्षक , गैंदलाल चंदे , गिरधारी सोनवानी , सुरेंद्र सोनवानी , सेवक खरे शिक्षक , ओसन खरे , ज्योतिबा खरे , जोहत खरे , ईश्वर खरे , तुका सोनवानी , महेंद्र डाहरे , गजानंद कारले , लक्षण डाहरे , लकेशवर कारले , किस्मत चेलक , चेतन खरे , युगल किशोर , डोमार कारले , आशुतोष चंदे , ललेश खरे , हेमचंद् खरे , मंशा सोनवानी , जितेन्द्र सोनवानी , खुमान सोनवानी , सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला – पुरुष व बच्चे शामिल थे ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।