जिला भाजपा द्वारा दुर्ग विधायक निवास का घेराव 15 फरवरी को

दुर्ग-पाटन :-प्रदेश सरकार के कुशासन, स्वेच्छाचारिता, प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोक एवं दुर्ग नगर निगम में व्याप्त असीमित भ्रष्टाचार एवं विधायक महापौर की जोड़ी द्वारा किये जा रहे जन विरोधी कृत्यों के विरुद्ध आगामी 15 फरवरी 2023 को विधायक निवास का घेराव किया जाना है।
विधायक के घेराव कार्यक्रम की तैयारी हेतु दुर्ग शहर चारों मंडल (गंजपारा सदर, चंडी शितला, बोरसी कसारीडीह, पटरीपार सिकोला) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षद, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद, सक्रिय सदस्यों, मोर्चों व प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त शुभचिंतकों की बैठक जिला भाजपा कार्यालय, दुर्ग में सोमवार 13 फरवरी को अपरान्ह 04:00 बजे जिला भाजपा अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई थी ।
उक्ताशाय की जानकारी ललित चंद्राकर एवं सुरेन्द्र कौशिक, जिला महामंत्री भाजपा, अजय वर्मा, आंदोलन प्रभारी,दिनेश देवांगन,डॉ. देवनारायण तांडी,आंदोलन सह-प्रभारी दुर्ग विधानसभा भारतीय जनता पार्टी ने दी है ।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।