जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने किया संगवारी स्कूल चले हम कार्यक्रम का शुभारंभ

CG 24 NEWS  B.R. SAHU COEDITER :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में आज शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का राज्य शासन द्वारा संगवारी स्कूल चले हम कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष माननीय अशोक साहू जी द्वारा किया गया। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश ठाकुर जी एवं ग्राम पंचायत रानीतराई के सम्मानीय सरपंच निर्मल जैन जी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि अशोक साहू जी द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे संगवारी स्कूल चले हम कार्यक्रम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सभी बच्चों को किस प्रकार से स्कूल तक पहुंचाने पर विचार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अपने अपने अनुभव और विचार व्यक्त किया गया।साथ ही जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष महोदय द्वारा विद्यालय में प्रदत वाटर फीजर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य ज्ञानेश्वर श्रीवास, शाला के प्राचार्य ललित ठाकुर, राकेश सिंह ठाकुर, भूधर सिंह ठाकुर, मास्टर ट्रेनर डॉ श्रीमती निरजा सचदेव, श्रीमती कविता यादव, श्रीमती मीना ,कु वर्षा वर्मा श्रीमती, संगीता चन्द्राकर उपस्थित थे।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।