जशपुर : आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मौत

जशपुर : जैसा की आप सभी जानते है की छत्तीसगढ़ में हमेशा की तरह एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है।राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाको -धमतरी, जशपुर, बालोद, बिलासपुर, कवर्धा,गरियाबंद समेत कई जिलों में देर रात झमाझम बारिश हुई है। इस बारिश के चलते जहाँ एक ओर प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वही दूसरी ओर कुदरत का कहर भी बरसा।



पत्थलगांव के  दुलदुला थाना क्षेत्र  में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की तत्काल मौत हो गई। जानकारी अनुसार युवक अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उनके घर में बिजली गिरी जिससे दीवार टूट गया। जिसमें युवक के  दब जाने से मौके पर ही मौत हो गयी।

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।