छेरछेरा पुन्नी पर तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह एवं आदर्श विवाह पाटन में-

छेरछेरा पुन्नी पर तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह एवं आदर्श विवाह पाटन में-

तहसील सतनामी समाज पाटन के तत्वावधान में प्रति वर्ष होता है आयोजन-

तहसील सतनामी समाज पाटन का मासिक बैठक रविवार 2जनवरी2022 को दोपहर 2बजे से सतनाम भवन पाटन में अध्यक्ष सोहन बघेल के अध्यक्षता में आहूत किया गया।

बैठक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छेरछेरा पुन्नी पर तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह पाटन में 17जनवरी को आयोजित करने तथा 11जोड़ी आदर्श विवाह का निर्णय उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्व सम्मति से लिया गया।

बैठक में तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद देशलहरे कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे ,सचिव कौशल रात्रे, महासचिव व अनुसुचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य दिनेश टंडन, देवादास सम्मान से सम्मानित संत अमोलदास टंडन,सह सचिव कामेश बंजारे,

संरक्षक शीतकरण महिलवार, सलाहकार ओम टंडन, संयोजक राजाराम गहिरवार, बालाराम कोसरे,संजय सोनवानी,जोन अध्यक्ष पुरेन्द्र जांगड़े ,सेक्टर अध्यक्ष चन्द्रहास मौर्य, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकनाथ सोनवानी ,

युवा प्रकोष्ठ संयोजक दानेश मारकण्डे, संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक चन्द्रशेखर मारकण्डे ,शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, सरपंच चन्द्रशेखर कोसरे ,राजेन्द्र प्रसाद मारकण्डे, मूशन धृतलहरे, जीवन धृतलहरे , मोती बघेल, राजेश बघेल,भक्तू गायकवाड, कुणाल सतनामी,भोजराम महिलवार, जितेंद्र सांगे,रमाशंकर जोशी, लोकेश कुर्रे, रवि जांगड़े सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।