छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं मुख्यमंत्री जी के ओ. ऐस. डी.आशीष वर्मा जी का हॉरिजोन स्पोर्ट्स क्लब रानीतराई ने रानीतराई में स्टेडियम एवं कॉलेज निर्माण प्रारंभ पर जताया आभार।

छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं मुख्यमंत्री जी के ओ. ऐस. डी.आशीष वर्मा जी का हॉरिजोन स्पोर्ट्स क्लब रानीतराई ने रानीतराई में स्टेडियम एवं कॉलेज निर्माण प्रारंभ पर जताया आभार।

स्टेडियम एवं कॉलेज की अधोसंरचना का निर्माण द्रुत गति प्रगतिशील है।।

रानीतराई- दक्षिण पाटन का व्यापारिक, शैक्षणिक केंद्र बिंदु ग्राम रानीतराई में स्टेडियम एवं कॉलेज निर्माणाधीन है रानीतराई के स्पोर्ट्स क्लब HORIZON SPORTS CLUB के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी से मुलाक़ात कर उनका एवं छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को आभार व्यक्त धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर हॉरिजोन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष शब्बीर खान ने कहा कि स्टेडियम एवमं कॉलेज बहुत पुरानी एवमं बहुप्रतीक्षित माँग थी जो आज रानीतराई में निर्माणाधीन है रानीतराई अँचल की उर्वरा धरती हमेशा ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की जननी रही है मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी सैनिक मैदान रानीतराई में अभ्यास कर रानीतराई क्षेत्र के लगभग 50 से ज़्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके है इसी मैदान में तैयारी कर 80 से ज़्यादा जवान विभिन्न सशस्त्र बलों (आर्मी , पुलिस, नेवी, एयर फोर्स ) में आज सेवारत हैं माननीय मुख्यमंत्री जी की स्टेडियम एवं कॉलेज की सौगात से न सिर्फ़ खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिल पायेंगी वे औऱ भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्राम एवमं राज्य का नाम रोशन करेंगे वरन विभिन्न भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा निश्चित ही आने वाले समय में रानीतराई स्पोर्ट्स एवमं एजुकेशन बनने की ओर अग्रसर है ।

सभी खिलाड़ियों, अभ्यर्थियों विद्यार्थियों एवमं हमारे क्लब की ओर से मैं छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी , ओएसडी माननीय आशीष वर्मा जी , दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय अशोक साहू जी, जनपद पंचायत पाटन सभापति माननीय रमन सिंह टिकरिहा जी का कोटिशः धन्यवाद एवमं आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य कौशल चंद्राकर जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा जी क्लब के संरक्षक उमाशंकर बाबा चंद्राकर , सचिव डोमेन्द्र बबलू निर्मलकर,हरिश्चंद्र वर्मा,ऐश्वर्य टिकरिहा, कमलकांत वर्मा, योगेश यादव, आयुष टिकरिहा , प्रेमप्रकाश पाण्डेय,डेविड चंद्राकर, निखिल साहू ,युवराज़ साहू, युवराज़ निर्मलकर, सोमनाथ यादव, चैतन्य विनायक, युगल ठाकुर , राहुल ठाकुर, गुलशन चंद्राकर, तोषण ठाकुर, पालेश्वर चंद्राकर, मोंटू यादव,ऐश्वर्य ठाकुर ,मोनू मानिकपुरी,हरि साहू, योगेंद्र भारती, सहित क्लब के सदस्य एवमं खिलाड़ी गण उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।