
✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के तत्वाधान में आयोजित सद्भावना पदयात्रा प्रदेश अध्यक्ष माननीय टहल राम साहू जी के निर्देशानुसार आज जिलाध्यक्ष श्रीनारायण साहू नेतृत्व में गरियाबंद जिला के अंतिम छोर वनांचल देवभोग मैं सद्भावना पदयात्रा १२ बजे पहुंचा जहां पर तहसील साहू संघ देवभोग के द्वारा भव्य स्वागत घुमरा नृत्य एवं बाजे गाजे के साथ किया गया सद्भावना यात्रा बस स्टैंड देवभोग से होकर ग्राम बुध्दू पारा मुंगझर पहुंचा जहां पर मंचीय सभा का आयोजन किया गया

उक्त सभा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष नारायण साहू जी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष माननीय टहल राम साहू जी के संदेश लेकर जिला गरियाबंद के अंतिम छोर पावन देवभोग ग् आए हुए हैं सद्भावना पदयात्रा का मूल उद्देश्य साहू समाज के साथ ही अन्य समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे कि मृतक भोज ,विधवा बहनों माताओं के साथ किया जाने वाला दुर्व्यवहार ,को यात्रा के माध्यम से जन जागरण लाना है तथा श्रीमती मिलेश्वरी साहू उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन ने कहा कि आज महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर समाज सेवा में तत्पर रहकर अपने बच्चों को सु संस्कारित कर सभ्य समाज निर्माण मे सहयोग देना होगा,श्री रामेश्वर साहू उपाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि देवभोग में साहू समाज की संख्या कम होते हुए भी संगठित एवं सामाजिक कार्य में तत्पर रहने वाले लोग है
महासचिव श्री नेहरू साहू द्वारा सर्व समाज में पैर पसार रही धर्मांतरण जैसे राक्षसी से बचकर सभी समाज एवं हिंदू धर्म को संगठित एवं सुसज्जित करने की आवश्यकता है और माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का पद यात्रा का उदेश्य धर्म के प्रति लोगों में जन-जागरण लाना है उक्त कार्यक्रम को श्रीमती पुष्पा साहू जिला संयोजिका ,श्री राम जी साहू बेलर परि क्षेत्र अध्यक्ष जी ने भी संबोधित किया
सद्भावना यात्रा में मुख्य रूप से श्री नारायण साहू जिला अध्यक्ष ,श्री रामेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष ,मिलेश्वरी साह उपाध्यक्ष,श्री नेहरू साहू महासचिव ,श्रीमती पुष्पा साहू संयोजिका ,श्री अनुशासन साहू युवा प्रकोष्ठ संयोजक ,,बंसी लाल साहू तहसील अध्यक्ष गरियाबंद ,देवचरणसाहू तहसील अध्यक्ष मैनपुर, रामजी साहू ,नारायण साहू का परिक्षेत्र अध्यक्ष भसेरा,हेमराज साहू ,संतु साहू बुघ,राम साहू संजु साहू ,अशोक बजरंग साहू ,मुरारी साहू ,जागेश्वर साहू दिव्यांग संघ जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता साहू ,गुलेश्वरी साहू ,धनीता साहू ,रामजी साहू मैनपुर लाला साहू ,हरी राम साहू डूमर लाल साहू ,दयाराम साहू ,इत्यादी रहे
कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल साहू महामंत्री जिला साहू संघ देवभोग ने किया तथा आभार उद्बोधन श्री मुरारी साहू जी ने किया*




