ग्राम रेंगाकठेरा में चल रहे भागवत महापुराण – गजेंद्र मोछ और सुदामा चरित्र की कथा सुनने से मोछ की प्राप्ति और दरिद्रता दूर होती है।

CG24NEWS-R :- ग्राम रेंगकठेरा में भागवत महापुराण कथा का आयोजन 12 मार्च से 20 मार्च तक भागवत राम साहू के सुपुत्र तेजराम साहू के द्वारा अपने पूर्वजों एवं पितरों की मोछ प्राप्ति के लिए की गई है,जहाँ कथावाचक श्री हरीश चतूर्वेदी जी (बोरेन्दा-भखारा) अपने मुखारबिंद से कथा का रसपान करा रहे हैं।
कथा के सातवें दिवस में महराज श्री ने गजेन्द्र मोछ, वामन अवतार और सुदामा चरित्र के कथा का रसपान कराया महराज श्री ने कहा कि गजेन्द्र मोछ की कथा का रसपान करने से जीव को मोछ की प्राप्ति होती है और सुदामा चरित्र की कथा सुनने से जीवन में दरिद्रता दूर होती है कथा का रसपान करने ग्रामीण जन और जनप्रतिनिधि प्रतिदिन बहुत अधिक संख्या में पहुँच रहें हैं पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू जी,पूर्व विधायक श्री दयाराम साहू जी,श्री धनराज साहू जी, श्री निर्मल जैन जी और कई जनप्रतिनिधि पहुंच कर कथा का रसपान कर चुके हैं ।
B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।