कोसरिया यादव समाज का महा अधिवेशन 29 मई को मुख्यमंत्री होंगे शामिल

जामगांव आर सर्किल यादव समाज का वार्षिक महा अधिवेशन जामगांव आर में 29 मई को आयोजित किया गया है

मुख्य अतिथि के रुप में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी होंगे शामिल।

पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जामगांव आर में कोसरिया यादव समाज सर्किल जामगांव आर के तत्वधान में वार्षिक महा अधिवेशन का आयोजन 29 मई को  किया गया है ।

जिसका शुभारंभ के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद माननीय विजय बघेल जी होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय अखिलेश कुमार यादव जी जनपद सदस्य पाटन एवं अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज  जामगांव आर सर्किल करेंगे ।

विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती फूलबासन यादव जी पद्मश्री राजनांदगांव ,माननीय श्री राधे लाल यादव जी प्रदेश अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज, माननीय जितेंद्र वर्मा जी जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग, माननीय श्री नीतीश यादव जी जिला पंचायत सदस्य बालोद सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों का आगमन होगा।

कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री अखिलेश यादव जी जनपद सदस्य पाटन एवं अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज जामगांव सर्किल करेंगे ।

विशेष अतिथि श्रीमती फूलबासन यादव जी पद्मश्री राजनांदगांव ,माननीय श्री राधे लाल यादव जी प्रदेश अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज, माननीय श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव जी अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ,माननीय श्री अशोक साहू जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी एवं राजनीतिक प्रतिनिधि गण प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। वही कार्यक्रम में जामगांव आर सर्किल कोसरिया यादव समाज के सामाजिक बंधु एवं पदाधिकारी की उपस्थिति बढ़ी संख्या में रहेगी। वही कार्यक्रम के रूप रेखा बनाने प्रशासनिक अधिकारियों का भी आना जाना शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण लगातार उच्च अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।