“कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण आदर्श विवाह स्थगित”

“कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण आदर्श विवाह स्थगित”

तहसील सतनामी समाज पाटन सादे आयोजन में दुर्ग जिला के सबसे बड़े जयस्तंभ में पालो चढ़ाएंगे-

तहसील सतनामी समाज पाटन के तत्वावधान में प्रति वर्ष छेरछेरा पुन्नी पर आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह आगामी 17जनवरी को आयोजित हैं।

इस अवसर पर इस वर्ष 11जोड़ी आदर्श विवाह की तैयारियां भी समाज द्वारा किया जा रहा था।

इस बीच देश प्रदेश सहित दुर्ग जिला में भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण जिला प्रशासन द्वारा धारा144 लगा देने व समाजिक आयोजन हेतु प्रशासन के अनुमति नहीं मिलने के कारण तहसील सतनामी समाज पाटन ने सादे आयोजन में दुर्ग जिला के सबसे बड़े जयस्तंभ में पालो चढ़ाएंगे।

साथ ही आदर्श विवाह को आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।इस बात की जानकारी तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल एवं सचिव कौशल रात्रे ने दी है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।