कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा “कृषि विश्वविद्यालय आप के द्वार” कार्यक्रम के तहत “ कृषि शिक्षा एवं कृषि तकनीकी जागरूकता अभियान

कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा “कृषि विश्वविद्यालय आप के द्वार” कार्यक्रम के तहत “ कृषि शिक्षा एवं कृषि तकनीकी जागरूकता अभियान” 24 से 28 दिसम्बर 2021 तक मनाया गया |

इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 27 दिसम्बर 2021 को ग्राम पंचायत महुदा विकास खंड पाटन में ग्रामीण युवाओ को कृषि शिक्षा एवं कृषि तकनीक पर जानकारी दी गई |

कार्यक्रम के दौरान महुदा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मनोज कुमार साहू एवं पंच गण उपस्थित रहे|

युवाओ को कृषि से जोड़ने व कृषि को रोजगार बनाने के लिए प्रेरित किया गया |

इस अवसर में सरपंच ने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी कृषि से विमुख होकर शहरों कि ओर रोजगार के लिए विस्थापित हो रहे है |

उनको पुनः कृषि में लेन का कृषि विज्ञान केन्द्र का ये प्रयास सराहनीय है |

पूर्व में भी कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा बटेर पालन, मशरूम उत्पादन और गौठान में नए फल पौधे तैयार कर ग्रामीण युवाओ को केन्द्र द्वारा रोजगार से जोड़ा गया है जो कि प्रशंसनीय है |

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।