किसानों का पर्व ‘धान तिहार’ एवं आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रदेश के किसान परिवार को हार्दिक बधाई – खुबीराज सोनकर

छत्तीसगढ़ में इस साल भी 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में 01 दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी क्योंकि 01 नवंबर से लोग त्योहार मनाएंये या धान बेचने आयेंगे, इसलिए एक दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 01 नवंबर से तीसरी किश्त किसानों के खाते में जाने वाली है और किसानों को पैसे की कमी नहीं होगी. सीएम बघेल ने कहा कि अभी व्यापक स्तर पर धान की कटाई शुरू नहीं हुई है.
पिछले साल 92.81 लाख मीट्रिक टन की बंपर धान खरीदी हुई थी. इस साल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है. इस साल छत्तीसगढ़ सरकार ने 105 लाख मीट्रिक टन की धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के लिए व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी है. इधर, केन्द्र सरकार ने राज्य से 2021-22 में 61.65 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी की सहमति दी है, लेकिन इस बार भी केन्द्र सिर्फ अरवा चांवल लेगी. इसके बाद सरकार लगातार मांग कर रही है कि उसना चांवल भी खरीदा जाए.

Politics Reporter - Khubiraj Sonkar
Politics Reporter - Khubiraj Sonkar
राजीतिक रिपोर्टर कार्यक्षेत्र - अमलेश्वर, पाटन ब्लॉक जिला दुर्ग ( छ. ग. )
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।