कबड्डी के खेल में एकाग्रता, धैर्य, एकता और ताकत की होती है आवश्यकता- राजेश ठाकुर

कबड्डी के खेल में एकाग्रता, धैर्य, एकता और ताकत की होती है आवश्यकता- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

रानितराई- के समीपस्थ ग्राम ओदरागहन में युवा कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, अध्यक्षता जोन प्रभारी भेष कुमार आठे, भोज रघुवंशी सेक्टर प्रभारी, विशेष अतिथि होरी लाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत गातापार, वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मी नारायण गंजीर, राजेश ठाकुर सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिनेश जैन सरपंच ओदरागहन, एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के आतिथ्य में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

 

मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कबड्डी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि- कबड्डी के खेल में एकाग्रता, धैर्य, एकता और ताकत की आवश्यकता होती है, खिलाड़ी वही होता है जो हारने के बाद जीतने का लगातार प्रयास करता है और बाद में वह सफल होता है, वही असली खिलाड़ी है जो हार को जीत में बदल देता है। जीत और हार के बाद उतार-चढ़ाव जिस तरह आते हैं और इससे जो अनुभव मिलता है वही अनुभव हमारे जीवन को आगे ले जाता है, एवं हमें सफल बनाता है।

 

श्री ठाकुर ने आगे कहा कि- जब से प्रदेश में मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का छत्तीसगढ़ में सरकार बना है तब से उन्होंने छत्तीसगढ़ी खेलों के प्रति विशेष ध्यान दिया व विशेष प्रोत्साहन करने का कार्य किया है जिसका ही परिणाम है कि कबड्डी के प्रति युवा वर्ग में विशेष रुचि, जोश एवं उत्साह दिखाई देने लगा है, क्षेत्र में लगातार कबड्डी की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, साथ ही मैं सभी युवाओं को नशा पान से दूर रहकर ग्राम व प्रदेश के विकास में सामने आकर के कार्य करने की बात कही।

 

इस अवसर पर समिति के सदस्य गणों में अध्यक्ष खोमन कुमार, उपाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव टेकेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, सदस्य गणों में अमन कुमार, मोहित कुमार, मुकेश कुमार, हेमचंद साहू, होमेश कुमार, इंद्रजीत, रूपेश, लक्की, गणनायक, दीपक, राकेश यादव, टोमन, निरंजन, नीतीश, केशव, युवराज दीपेश, रेशम, ललित कुमार, हरीश कुमार, पंकज कुमार, शेखर कुमार, ओंकार, सहित कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्रामवासी ओदरागहन के युवा साथी गण उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।