इसी सत्र से शुरू होगा बेल्हारी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लॉटरी निकाल कर किया गया बच्चों का एडमिशन

बेल्हारी- ग्राम बेल्हारी में इस सत्र से शुरू होगा सेजस, 40 लाख रुपये से होगा स्कूल रेनोवेशन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने लॉटरी निकाल कर बच्चों का चयन व एडमिशन प्रक्रिया प्रारम्भ किया।

जामगांव आर- ग्राम बेल्हारी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू हो रहा है शुक्रवार को यहां सेजेस के लिए विद्यालय जीर्णोद्धार का भूमि पूजन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अध्यक्षता एवं विशेष अतिथि के रुप में जनपद प्रतिनिधि बालाराम कोसरे, जोन प्रभारी भेष आठे, सेक्टर प्रभारी किशोर चंद्राकर, ग्राम बेल्हारी सरपंच जितेशवरी महल्ला, मनीष चंद्राकर उपसरपंच वाई के साहू प्रचार्य सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के मौजूदगी में संपन्न हुआ।

इस बीच सेजेस में कक्षा 1 से लेकर 9वीं तक एडमिशन के लिए प्राप्त आवेदनों की लॉटरी के माध्यम से बालकों के सामने में एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया, यहां स्वामी आत्मा आत्मानंद के सुव्यवस्थित संचालन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वीकृत करीब 40 लाख रुपयों के कार्यों का शिलान्यास हुआ, ज्ञात हो कि इस नए सत्र में यहां कक्षा पहली से नवमी तक स्वामी आत्मानंद जी इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किया जाएगा।

मौके पर जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू ने कहा कि पिछले वर्ष जहां के ग्राम वासियों ने वाशियो ने शासन से मांग किया था, इसे माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी ने साल भर ने भीतर मांग को पूर्ण करके क्षेत्रवासियों को सौगात दिया एवं बच्चों को इंग्लिश में पढ़ाई करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया, स्वामी आत्मानंद से हमें क्या प्रेरणा मिलती है कि बस्तर के आदिवासी अंचल में जहां धार्मिक कुरीतियां शोषण से आदिवासी समाज जकड़ा हुआ था, उसे देखकर स्वामी ने संकल्प लिया कि आदिवासियों को शिक्षा और संस्कार के माध्यम से जागृत किया जाए, वर्ष 1984 में यह कार्य प्रारंभ किया।

ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि- स्वामी आत्मानंद जी के प्रयास से आज आदिवासी अंचल में जागृति आई है और शिक्षा, चिकित्सा के माध्यम से नारायणपुर अंचल ने देश में अपना स्थान बना लिया है, आज उनके नाम से प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हो रहे हैं जो हम सबके लिए अत्यंत गौरव की बात है।

जनभागीदारी एवं शाला समिति शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया कार्यक्रम का संचालन बी एल कौशिक प्रधान पाठक ने किया, कार्यक्रम को स्थानीय जनपद प्रतिनिधि बालाराम कोसरे, प्राचार्य वाई के साहू ने सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद जी स्कूल को इसी सत्र खोलकर जन भावनाओं का सम्मान देने व क्षेत्रवासियों को सौगात देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी साथ ही मुख्यमंत्री जी ओएसडी श्री आशीष वर्मा जी विशेष सहयोग, एवं क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जी की की तत्परता के लिए भी जनप्रतिनिधियों क्षेत्रवासियों वासियों ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित के विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से मंजूलाल भारती अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बेल्हारी, चंद्रशेखर देवांगन, तुषार कामरे, डी के साहू, नीता वर्मा, निवेदिता ठाकुर, रोशन साहू, रुकमणी रिंगरी, उमेश्वर साहू, खिलावन प्रजापति, हेमंत प्रजापति, सहित क्षेत्र के ग्रामीण जन एवं पालक गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।