इंटर सेजेस संभाग स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम
कुम्हारी / स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में दिनांक 20 अक्टूबर को इंटर सेजेस संभाग स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्ष उल्लास से किया गया, जिसमें 5 संभाग दुर्ग, राजनांदगांव,बेमेतरा,बालोद, कबीरधाम के पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के बच्चों द्वारा गायन, वादन, नाटक एवं नृत्य के लिए प्रतियोगिता में शामिल हुए ।कार्यक्रम में 5 संभाग के लगभग 300 बच्चे शामिल हुए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुभवी एवं प्रतिष्ठित निर्णायकगण , विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती लता रघुकुमार एवं दुर्ग संभाग सेजेस के प्राचार्यों के करकमलों द्वारा माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ आरम्भ हुआ ।कार्यक्रम में श्री अभय जयसवाल(DEO) ज़िला शिक्षा अधिकारी दुर्ग एवं श्री अमित घोष सांख्यिकी अधिकारी दुर्ग की उपस्थिति सभी के लिए हर्ष एवं प्रेरणादायक का विषय रहा |DEO सर ने अपने आशीषवचनों में सभी बच्चों की प्रस्तुति की बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए और कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों को भी बधाई दिए ।
निर्णायकगणों की भूमिका में नृत्य के लिए श्रीमती सरिता साहू ( शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा पाटन ),डॉ. सरिता श्रीवास्तव व्याख्याता (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा ), गायन एवं वादन के लिए श्रीमती सोनाली सेन ( व्याख्याता गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जरवाय ),श्री लखेश्वर साहू सहायक शिक्षक( प्राथमिक शाला खमरिया पाटन ) दूरदर्शन की नियमित गायक, नाटक विधा के लिए – श्रीमती संगीता साहा( शिक्षक सेजेस बोरी धमधा ), श्रीमती विभा रानी मधु ( व्याख्याता गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सुपेला भिलाई)प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुई बच्चे ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिनकी सूची निम्न है – पूर्व माध्यमिक कक्षा में प्रथम स्थान एकल नृत्य( कुमारी प्रेरणा तेजस गुरुर, ) समूह नृत्य ( यशिका एंड ग्रुप सेजेस जंजंगिरी ) एकल गायन ( रामकृष्ण तिवारी के जस धमधा ), समूह गायन( हर्षिता साहू एंड ग्रुप सेजेस कुम्हारी ), वादन ( सेजेस दीपकनगर )नाटक ( शुभ एंड ग्रुप सेजेस रिसाली, उच्चतर माध्यमिक में एकल नृत्य( सेजेस भिलाई 3 ) समूह नृत्य( सेजेस बेमेतरा ) एकल गायन ( सेजेस राजनांदगांव ) समूह गायन( सेजेस बालोद गुरुर ), वादन ( सेजेस कबीरधाम ), नाटक( सेजेस कवर्धा कबीरधाम ) का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी ,विशेष अतिथि के रुप में श्री के रवि कुमार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद ,प्रभारी श्री मनहरण यादव ,अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं पालक समिति श्री ओम नारायण शर्मा वार्ड पार्षद कुम्हारी के कर कमलों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करके संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सभी प्राचार्यो की उपस्थिति भी अत्यंत प्रेरणादायक थी | कार्यक्रम में बच्चों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत तो भारत के विभिन्न लोक गीतों एवं शास्त्रीय संगीत नृत्य के माध्यम से अपनी कला का बड़े ही मनमोहक तरीके से प्रदर्शन किया | सभी कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार एवं समस्त शिक्षकों, वॉलिंटियर बच्चों के सहयोग एवं परिश्रम से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।





