आदर्श ग्राम पंचायत कौही में भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

पाटन विधानसभा में आने वाले गाँव आदर्श ग्राम पंचायत कौही में 1 जनवरी 2022 को न्यू स्टार आर्यन ग्रुप के तत्वावधान में भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजनकिया गया था ।
जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू रहे वही विशेष अतिथि के रूप जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा जी रहे

अन्य अतिथि के रूप में युवा साथी श्री मन्नू निर्मलकर जी ,हेमू सोनकर जी ,कमल कांत पाठक जी ,खेलन जोशी जी ,आयुष टिकरिहा जी सहित समिति के अध्यक्ष कमल साहू जी ,आत्मा राम साहू जी ,राजेन्द्र देवांगन जी ,डोमेन्द्र मार्कण्डेय जी सहित सभी युवा साथी कार्यक्रम को सफल बनाये ।

मंच संचालन श्रवण कुमार देवांगन ने किया ।

निर्णायक के रूप में डॉ रूपेश साहू जी ,मोर मितान दिलीप जी ,वासु जी ।

आकर्षक कलाकार कु लीना कोसमा जी ,श्री राजेश जी रहे ।

उसी प्रकार प्रतिभागियों ने अपना स्थान लाने में सफल रहे ।
एकल ग्रुप से प्रथम आभा साहू भखारा द्वितीय बसंत चौहान कुगदा कुम्हारी तृतीय कनिका विश्वकर्मा कांकेर ।

युगल डांस में प्रथम पवन एवं हिना रायपुर रहे द्वितीय रहे ईशा एवं सोनी तेंदुकोना तृतीय रहे राधा एवं मीरा जसपुर ।

सामुहिक डांस में प्रथम रहे स्वरागनी डांस ग्रुप रतनपुर, द्वतीय रहे माधुरी डांस ग्रुप सारंगगढ़, तृतीय रहे अमर ज्योति डांस ग्रुप नवागांव ,चतुर्थ रहे सूर्यप्रभा डांस ग्रुप सारखी ,पंचम रहे इमोटर्न डांस ग्रुप भिलाई रहे है ।

सभी को समिति ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी ।

 

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।