आज पाटन बंद है व्यापारियों ने दिया समर्थन

आज दिनांक 2 जुलाई 2022 को मध्य पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू एवं जिला दुर्ग भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उपासना चंद्राकर जी ,व्यापारी संघ पाटन के अध्यक्ष हर्ष भाले जी, मध्य पाटन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा जी ,भाजपा नेता आशीष शर्मा जी, सागर सोनी जी ,हरिशंकर साहू जी, के नेतृत्व में लगभग 25 30 कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल के निर्मम हत्या किए जाने एवं भविष्य में इस घटना की पुनरावृति किए जाने की धमकी देने के विरोध में प्रातः 9:00 बजे से पाटन नगर में घूम घूम कर व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद करने हेतु अपील किया जा रहा है जिस पर व्यापारी गण द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर समर्थन दिया जा रहा है।

किंतु आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप एवं यात्री बस की सुविधा प्रारंभ है वर्तमान में लगभग 90% दुकानें बंद है गतिविधियों पर पर निगाह रखी जा रही है स्थिति शांतिपूर्ण है

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।