अन्याय और अत्याचार से संघर्ष करने में कभी पीछे ना हटे शहीद वीर नारायण

 

शहीद वीर नारायण सिंह का व्यक्तित्व प्रेरणादायी : अन्याय और अत्याचार से संघर्ष करने में कभी पीछे ना हटे – भाजपा

दुर्ग। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के प्रथम बलिदानी शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में उनका स्मरण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन संघर्ष को रेखांकित करते हुए वक्ता राजेंद्र कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला स्थित सोनाखान के जमींदार वीर नारायण सिंह ने सन 1857 में अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया और अंग्रेजों के अत्याचार, अन्याय और दमन के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया। संबलपुर की जेल से भागने के बाद वीर नारायण सिंह ने स्वयं की सेना बनाकर अंग्रेजों को कठिन चुनौती दी। केवल तलवारों के बल पर अंग्रेजों की बंदूकों का मुकाबला करती वीर नारायण सिंह की सेना ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमिट कहानी लिखी और अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष करने के लिए आने वाली पीढ़ियों को तैयार किया।

उन्होंने अंग्रेजों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि जब तक छत्तीसगढ़ की भूमि पर वीर नारायण सिंह जैसा योद्धा है तब तक यहां अंग्रेजों का राज स्थापित नहीं हो पाएगा। वीर नारायण सिंह की दहशत से डरकर अंग्रेजों ने उन्हें रायपुर शहर के जयस्तंभ चौक पर तोप से बांधकर उड़ाया। शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी के लिए वंदनीय है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया। आभार प्रदर्शन मदन वाढई ने किया।

शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर पुण्य स्मरण करने वालों में जिला मंत्री मनोज मिश्रा,जिला कार्यालय मंत्री नीरज पाण्डेय,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश गुप्ता, मंडल महामंत्री संदीप लोहाड़िया, विजय कुमार ताम्रकार, बंटी चौहान, माध्यमिक शिक्षा मंडल के पूर्व सदस्य दिलीप साहू, बेटी बचाओ प्रकल्प की जिला संयोजक अलका बाघमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमिता बंजारे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष केवल देवांगन भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गायत्री वर्मा, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आशा सुब्बा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीत हेमचंद यादव, रितेश शर्मा, पूर्व सभापति डॉ. देवनारायण तांडी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतविंदर सिंह, मुकेश बेलचंदन, रजनीश श्रीवास्तव, आशुतोष मिलिंद, मनोज सोनी, दिनेश मिश्रा, अनुपम मिश्रा, हेमंत कुमार नेमा सहित भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्तागण शामिल रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।