अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में पाटन प्रतिनिधिमंडल का विधानसभा भ्रमण, कि विकास के लिए चर्चा

* पाटन के जनप्रतिनिधियों ने देखा विधानसभा की कार्यवाही, उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की मुलाकात…
* पाटन नगर के विकास मुद्दों पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से हुई सार्थक चर्चा…

पाटन : नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में पाटन नगर के जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का भ्रमण कर विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की विधायी प्रक्रिया को नजदीक से समझा और शासन की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से मुलाकात कर पाटन नगर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने नगर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, नेहा वर्मा, देवेंद्र ठाकुर सहित पार्षद संगीता धुरंधर, रीना भाले, योगेश सोनी, कुलेश्वर भाले, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी और विजय कांत उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।