युवराज बने राजीव युवा मितान क्लब के ‘अध्यक्ष’

निर्मल पटेल/डाही-ग्राम पंचायत कुर्रा में सरपंच, उपसरपंच, सचिव, नोडल अधिकारी व पंचगणों की उपस्थिति में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

जिसमें अध्यक्ष युवराज साहू, उपाध्यक्ष चुम्मन साहू व रेखराम, सचिव अंगेश्वर बैस, कोषाध्यक्ष फाजल खान और संयुक्त सचिव टकेश्वर साहू व पुरुषोत्तम को सर्वसम्मति से चुना गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी ।

युवा मितान क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवराज साहू ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का प्रयास करेंगे। सरकार की इस महत्ती योजना के द्वारा गाँवो में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समरसता आयेगी।

गाँवो के विकास को सर्वोपरि मानकर कार्य योजना बनाकर काम करना ही इस क्लब का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर क्लब के सदस्य लुकेश साहू, रोहित साहू, गोपाल साहू, सनी बैस, सुरेश साहू, मनीष यादव, जितेंद्र यादव, लक्ष्मणा, मानिक दीवान, भूपेंद्र ध्रुव, चूड़ामणि, बिरेन्द्र दीवान, सीताराम, तरुण साहू, प्रदीप ध्रुव साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।