रीवागहन में धारदार गंडासा लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

रीवागहन में पान ठेले के सामने धारदार गंडासा लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला युवक आरोपी चमन साहू गिरफ्तार…

धारदार गंडासा लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार...(दक्षिण पाटन)जामगांव-आर। ग्राम रीवागहन में सार्वजनिक स्थान पर धारदार गंडासा लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में जामगांव-आर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार गंडासा भी बरामद कर जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिदार हमराह पुलिस टीम के साथ अपराध विवेचना, जुर्म जरायम एवं साइबर जागृति अभियान के तहत क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे।

इसी दौरान ग्राम बटरेल बाजार चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रीवागहन स्थित पूनम साहू पान ठेला के सामने एक व्यक्ति हाथ में धारदार गंडासा लेकर उसे हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार गंडासा लेकर लोगों को डराते-धमकाते मिला। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चमन लाल साहू (36), पिता कुंवर सिंह साहू, निवासी ग्राम रीवागहन, थाना जामगांव-आर, जिला दुर्ग बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 200 रुपये कीमत का लोहे का धारदार गंडासा जब्त किया। जब्त हथियार की कुल लंबाई करीब 13 इंच बताई गई है। हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिदार के साथ सउनि राजकुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक नोहर आर्य तथा आरक्षक तोमन ठाकुर और रिंकु गुप्ता शामिल रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।