वाह रे मोदी सरकार, घरेलू सिलेंडर हुआ 900 पार.. बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को कांग्रेस ने निशाना साधा…

(संतोष देवांगन) राजनांदगांव : भारत में बढ़ती महंगाई के विरोध में राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जमकर प्रदर्शन किया है । कांग्रेसियों ने राजनांदगांव शहर के गोल बाजार पहुंचकर सब्जियां खरीदी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए इसके साथ ही देश मे बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान हाथों में तख्ती भी नजर आई, जिसमें कांग्रेसियों ने लिख रखा था ‘वाह रे मोदी तेरी सरकार… घरेलू सिलेंडर हुआ 900 पार’

कांग्रेस ने कहा कि, भारत में लगातार महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस शासनकाल में जिन चीजों के दाम कम हुआ करते थे वे अब 10 गुना बढ़ गए हैं। अपने इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि, यूपीए सरकार के समय रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में मिल रहा था, लेकिन अब 900 रूपये से पार हो गया है।

देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि, केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। महंगाई के कारण से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। वहीं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल महापौर हेमा देशमुख ने बताया कि, मोदी सरकार ने सौ दिन में महंगाई कम करने की बात की थी, लेकिन बेतहाशा लगातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है। जनता के हित के लिए महंगाई कम करने की आवश्यकता है।

वहीं इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने शहर के गोल बाजार में पहुंचकर बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पेट्रोल, डीजल, हरी सब्जी, रसोई गैस समेत विभिन्न वस्तुओं के दामों में वृद्धि को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जमकर घेरा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री धनेश पाटिल समेत बड़ी संख्या में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।